Tara and Captain Red
तारा और कैप्टन रेड

A picture story about thalassaemia
थैलेसीमिया पर एक चित्र-कहानी
By Dr Himani Dhingra · MD, DNB (Paediatrics), FNB (Pediatric Hemato-Oncology) · Haryana Medical Council Reg. No. HN-017457 · drhimanidhingra.com

Hi! I'm Tara. This is my friend Captain Red — a red blood cell. Let me tell you about our team!
नमस्ते! मैं तारा हूँ। ये मेरे दोस्त कैप्टन रेड हैं — एक लाल रक्त कोशिका। चलो, तुम्हें हमारी टीम के बारे में बताती हूँ!

Red blood cells are like tiny delivery trucks. They carry oxygen to every part of the body, so we have energy to run, learn and play.
लाल रक्त कोशिकाएँ छोटे-छोटे डिलीवरी ट्रकों जैसी हैं। ये पूरे शरीर तक ऑक्सीजन पहुँचाती हैं, ताकि हम दौड़ें, सीखें और खेलें।

In thalassaemia, the body cannot make enough healthy haemoglobin — the part of the red cell that carries oxygen. So Tara can feel tired and look pale. It is nobody's fault, and it does not spread by touch.
थैलेसीमिया में शरीर पर्याप्त स्वस्थ हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता — लाल कोशिका का वह हिस्सा जो ऑक्सीजन ले जाता है। इसलिए तारा थकी और पीली लग सकती है। यह किसी की गलती नहीं है, और यह छूने से नहीं फैलता।

Every few weeks, Tara gets a blood transfusion — fresh red cells given by kind blood donors. It's like refilling Captain Red's team! Afterwards she feels strong again.
हर कुछ हफ़्तों में तारा को ख़ून चढ़ाया जाता है — दयालु रक्तदाताओं की ताज़ा लाल कोशिकाएँ। जैसे कैप्टन रेड की टीम फिर से भर जाती है! उसके बाद वह फिर से ताक़तवर महसूस करती है।

Transfusions slowly leave extra iron in the body, and too much iron is not good. So Tara takes her iron-removing medicine (chelation) every day, just as the doctor says.
बार-बार ख़ून चढ़ने से शरीर में धीरे-धीरे ज़्यादा आयरन जमा होता है, जो ठीक नहीं। इसलिए तारा डॉक्टर के बताए अनुसार रोज़ आयरन कम करने की दवा (चिलेशन) लेती है।

Regular check-ups and blood tests help the doctor see how Tara is growing, and keep her treatment plan on track.
नियमित जाँच और ब्लड टेस्ट से डॉक्टर देखते हैं कि तारा कैसे बढ़ रही है, और उसका इलाज सही राह पर रहता है।

With treatment, Tara goes to school, plays with her friends, eats healthy home food — and dreams big!
इलाज के साथ तारा स्कूल जाती है, दोस्तों के साथ खेलती है, घर का पौष्टिक खाना खाती है — और बड़े सपने देखती है!

Thalassaemia runs in families. Brothers, sisters and relatives can have a simple blood test (HPLC). For some children, a bone marrow transplant from a matched donor — often a brother or sister — can cure thalassaemia.
थैलेसीमिया परिवारों में चलता है। भाई-बहन और रिश्तेदार एक आसान ब्लड टेस्ट (HPLC) करवा सकते हैं। कुछ बच्चों में मेल खाते डोनर — अक्सर भाई या बहन — से बोन मैरो ट्रांसप्लांट थैलेसीमिया को ठीक कर सकता है।
For parents · माता-पिता के लिए
- Keep a diary of transfusion dates and haemoglobin before each transfusion; your doctor will tell you the target. हर बार ख़ून चढ़ने की तारीख़ और उससे पहले का हीमोग्लोबिन लिखकर रखें; लक्ष्य डॉक्टर बताएँगे।
- Give chelation medicine every day. Tell the team about rash, stomach upset or passing less urine. चिलेशन की दवा रोज़ दें। दाने, पेट ख़राब या पेशाब कम होने पर टीम को बताएँ।
- Do not give iron tablets or tonics unless your child's doctor prescribes them. डॉक्टर के लिखे बिना आयरन की गोली या टॉनिक न दें।
- Ferritin is checked regularly; heart and liver MRI (T2*) may be advised as your child grows. फेरिटिन की जाँच नियमित होती है; बड़े होने पर दिल व लिवर का MRI (T2*) बताया जा सकता है।
- Keep vaccinations up to date, including hepatitis B. हेपेटाइटिस B सहित सभी टीके समय पर लगवाएँ।
- Ask the hospital about Ayushman Bharat (PM-JAY), state schemes and thalassaemia support societies. आयुष्मान भारत (PM-JAY), राज्य योजनाओं और थैलेसीमिया सहायता संस्थाओं के बारे में अस्पताल से पूछें।
- Before marriage or pregnancy, a carrier test (HPLC) helps families plan; testing during pregnancy is available. शादी या गर्भावस्था से पहले कैरियर टेस्ट (HPLC) से परिवार योजना बना सकता है; गर्भ में जाँच भी उपलब्ध है।
Go to hospital straight away if · तुरंत अस्पताल जाएँ अगर
- fever, fast breathing, or the child is very tired or very pale बुख़ार, तेज़ साँस, या बच्चा बहुत थका या बहुत पीला हो
- yellow eyes or dark urine आँखें पीली हों या पेशाब गहरा हो
For awareness only — always follow your treating doctor's advice. Characters are fictional; illustrations are AI-generated. · केवल जानकारी के लिए — हमेशा इलाज करने वाले डॉक्टर की सलाह मानें।
Dr Himani Dhingra · Pediatric Hematology-Oncology · HMC Reg. No. HN-017457 · drhimanidhingra.com · WhatsApp +91 70150 72317
© 2026 Dr Himani Dhingra. All rights reserved. You may print and share this story free for personal and non-commercial use with this credit. Please do not edit, re-brand, sell or republish it without written permission. · © 2026 डॉ. हिमानी ढींगरा। सर्वाधिकार सुरक्षित। निजी और गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए इसी नाम के साथ मुफ़्त छापें और शेयर करें; बिना लिखित अनुमति बदलाव, बिक्री या पुनर्प्रकाशन न करें।